{"_id":"6aa18592f3ed3eef410d907f","slug":"panchayat-secretary-arrested-with-bribe-in-patiala-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया घूसखोर पंचायत सचिव: विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई, 20 हजार कैश के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया घूसखोर पंचायत सचिव: विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई, 20 हजार कैश के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2026 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:43 PM IST
सार
पंचायत सचिव गुरजंट सिंह ने विकास कार्यों के प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस ब्यूरो से की थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला में पंचायत सचिव गुरजंट सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत बीडीपीओ दफ्तर भुनरहेड़ी से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव भाटियां के एक निवासी की शिकायत पर हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पंचायत सचिव गुरजंट सिंह ने धर्मशाला और सामुदायिक भवन के नवीनीकरण व निर्माण के प्रस्तावों पर कार्रवाई के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
आरोपी ने यह भी कहा था कि रिश्वत की रकम का एक हिस्सा पंचों को प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इन्कार कर विजिलेंस ब्यूरो पटियाला से संपर्क किया। ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और गुरजंट सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पंचायत सचिव गुरजंट सिंह ने विकास कार्यों के प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। उसने यह भी बताया था कि रिश्वत का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत के पंचों को दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ब्यूरो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।