फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vehicle falls into a gorge on the Manali-Kiratpur NH four died

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बड़ा हादसा: कुल्लू दशहरा से लौट रही साउंड सिस्टम की गाड़ी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Wed, 28 Oct 2026 11:48 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

गाड़ी में सवार लोग कुल्लू दशहरे में पंजाबी गायाक सतिंदर सरताज के एक कार्यक्रम में डीजे लगाने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहणीं मसेवाल के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Vehicle falls into a gorge on the Manali-Kiratpur NH four died
खाई में गिरी पिकअप - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साउंड का सामान लेकर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। हिमाचल की सीमा के पास ये हादसा हुआ है। 
विज्ञापन




कुल्लू दशहरा कार्यक्रम से लौट रही थी साउंड सिस्टम की गाड़ी
जानकारी के मुताबिक साउंड सिस्टम से लदी गाड़ी में सवार लोग कुल्लू में दशहरा मेले के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव देहणी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


ढाई घंटे की मशक्कत के बाद खाई से निकाली गाड़ी
हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई की गहराई और गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गाड़ी के क्षतिग्रस्त केबिन से मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान और अन्य विवरणों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed