फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Roadways strike Meeting with government ends in stalemate

पंजाब रोडवेज का चक्का जाम: सरकार के साथ बैठक रही बेनतीजा, कल विधानसभा और सीएम ऑफिस की तरफ कूच

Thu, 22 Oct 2026 10:41 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 22 Oct 2026 10:41 AM IST
सार

विभाग में 2900 के करीब बसें हैं लेकिन दो हजार बसें विभिन्न रूटों पर बंद रही जिस कारण दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Punjab Roadways strike Meeting with government ends in stalemate
मोगा बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार की पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक बेनतीजा रही जिस कारण यूनियन की हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी। बुधवार को यूनियन के चक्का जाम के कारण दो हजार बसों के पहिए थम गए, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


यूनियन ने शुक्रवार को सीएम आवास और पंजाब विधानसभा की तरफ कूच करने का फैसला लिया है। यूनियन आउटसोर्स कर्मियों को अनुबंध पर लाने, अनुबंध कर्मियों पर नियमित करने, पिछले आंदोलन के दौरान कर्मियों पर दर्ज केस वापस लेने और विभाग में नई बसें खरीदने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है और अब अगली बैठक 29 अक्तूबर को तय की गई है।
विज्ञापन


विभाग में 2900 के करीब बसें हैं लेकिन दो हजार बसें विभिन्न रूटों पर बंद रही जिस कारण दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण यात्री दिन भर बसों के इंतजार में परेशान होते रहे। विभाग की केवल लोकल रूट पर ही कुछ बसें चली हैं लेकिन यहां भी काफी रूट प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल के अनुसार उनकी कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और परिवहन सचिव वरुण रूजम के साथ बात हुई है लेकिन सरकार ने 29 अक्तूबर तक का समय मांगा है और उस दिन दोबारा बैठक बुलाई गई है। गिल ने आरोप लगाया कि सरकार ने 15 अक्तूबर तक अधिसूचना जारी करने के अपने वादे को पूरा नहीं किया है इसलिए हम अपनी हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed