फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Questioning of Punjab CM bhagwant  mann OSD rajbir ghumman CBI office

पंजाब सीएम के ओएसडी से पूछताछ: तीसरी बार सीबीआई दफ्तर में होंगे पेश, मजीठिया बोले-बड़े मगरमच्छों की बारी

Thu, 22 Oct 2026 10:56 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 22 Oct 2026 10:56 AM IST
सार

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों के तबादलों में रिश्वतखोरी से लेकर टेंडर प्रक्रिया तक की जांच होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो से मामले की तह तक जाने और सरकारी खजाने को हुए नुकसान की वसूली करने की मांग की।

विज्ञापन
Questioning of Punjab CM bhagwant  mann OSD rajbir ghumman CBI office
चंडीगढ़ सीबीआई आफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजवीर घुमन आज तीसरी बार चंडीगढ़ के सीबीआई दफ्तर में पेश होंगे। सीबीआई उनसे पहले दो बार पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन


बिक्रम मजीठिया बोले-बड़े मगरमच्छों की बारी
पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पोस्ट के साथ वीडियो भी अपलोड किया है। 

मजीठिया ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों के तबादलों में रिश्वतखोरी से लेकर टेंडर प्रक्रिया तक की जांच होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो से मामले की तह तक जाने और सरकारी खजाने को हुए नुकसान की वसूली करने की मांग की।
विज्ञापन


मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण और पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यदि सरकारी कामकाज में अनियमितताएं हो रही थीं तो विजिलेंस ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


144 हाइलक्स गाड़ियों की खरीद का भी जिक्र
मजीठिया ने पंजाब में 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों की खरीद का मुद्दा भी उठाया। इस खरीद को लेकर पहले भी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर अधिक कीमत पर गाड़ियां खरीदने के आरोप लगाए गए थे। 

मजीठिया ने सीबीआई से सभी संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मजीठिया ने कहा कि अब बड़े मगरमच्छों की बारी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed