Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rahul Gandhi's Second Punjab Rally in 8 Months: Congress Eyes Revival in Malwa Region

आठ माह और राहुल की दूसरी चुनावी रैली: मालवा में खोई सियासी जमीन हासिल करने पर कांग्रेस का जोर, ये है रणनीति

Wed, 04 Nov 2026 09:10 AM IST
Sharukh Khan मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 04 Nov 2026 09:10 AM IST
सार

पंजाब के मालवा क्षेत्र में खोई सियासी जमीन हासिल करने पर कांग्रेस का जोर है। आठ महीने में मालवा क्षेत्र में राहुल गांधी की दूसरी रैली पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। वर्ष 2022 में मालवा की 69 सीटों में से कांग्रेस को महज दो सीटें मिली थीं। उनमें से उपचुनाव में एक सीट गंवा दी थी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Second Punjab Rally in 8 Months: Congress Eyes Revival in Malwa Region
पंजाब में राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आठ महीने में मालवा क्षेत्र में राहुल गांधी की दूसरी रैली के खास सियासी मायने हैं। इस बार बरनाला के बाद संगरूर में रैली होगी। पिछली रैली में किसानों और मजदूरों का मुद्दा अहम था जबकि इस बार राहुल आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


दोनों रैलियों के लिए मालवा क्षेत्र को ही क्यों चुना गया, यह कांग्रेस की खास चुनावी रणनीति का हिस्सा है। दरअसल, कांग्रेस मालवा में अपनी खोई सियासी जमीन हासिल करने पर पूरा जोर लगाए हुए है क्योंकि वर्ष 2022 में इस बेल्ट में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।
विज्ञापन


दरअसल, 15 जिलों में फैला मालवा पंजाब का सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसमें लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली और मालेरकोटला शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल 117 में से 69 सीटों वाले मालवा क्षेत्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। यह पिछले पांच विधानसभा चुनावों में पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था।

वर्ष 1997 से 2022 तक के विधानसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस ने मालवा क्षेत्र में 1997 के चुनाव में नौ, 2002 में 29 और 2007 में 37 सीटें जीती थीं। वर्ष 2012 में पार्टी के खाते में 31 सीटें आईं। वर्ष 2017 में कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए 69 में से 40 सीटें जीत लीं, लेकिन 2022 में उसका आंकड़ा घटकर महज दो रह गया। एक सीट उपचुनाव में गंवा दी थी।

इस हार की सबसे बड़ी वजह पार्टी की अंदरूनी कलह रही। तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर असमंजस, नेताओं की गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरी ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया। 

चुनाव से पहले मालवा क्षेत्र से ही ताल्लुक रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ गए थे। वहीं, इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। इन तमाम समीकरणों ने मालवा में कांग्रेस की सियासी जमीन कमजोर कर दी।
 

कांग्रेस नेतृत्व जानता है कि मालवा से उठी सियासी लहर ही पूरे पंजाब के राजनीतिक मिजाज को प्रभावित करती है। इसलिए बरनाला के बाद अब राहुल गांधी संगरूर से पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। चूंकि संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला है, लिहाजा राहुल गांधी की रैली में आप सरकार की घेराबंदी प्रमुख रूप से देखने को मिल सकती है।

इन मुद्दों को उठा सकते हैं राहुल
संगरूर रैली में राहुल गांधी मंच से विभिन्न मुद्दे उठाकर आप सरकार की घेराबंदी कर सकते हैं। इनमें पंजाब में नशे का कारोबार और नशे से होने वाली मौतों का मुद्दा, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरवाद, कारोबारियों में असुरक्षा और किसानों की समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल हो सकती हैं।
 

नए प्रधान और प्रभारी की भी परीक्षा
राहुल गांधी की यह रैली प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी हुंकार के समान है। इसके साथ ही यह सूबे के नए प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं है। पिछले चार महीनों से गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस के नेता अब एक मंच पर दिखाई दे रहे हैं।

दिल मिलें या न मिलें मगर हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसी एकजुटता को कायम रखते हुए प्रदेश में कांग्रेस को दोबारा सत्ता तक पहुंचाना प्रधान और प्रभारी के सामने बड़ी चुनौती होगी। बरनाला रैली में राहुल गांधी सूबे के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को एकजुटता का सख्त संदेश दे गए थे लेकिन संगरूर रैली में मंच पर तस्वीर कुछ अलग दिखाई देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed