सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav visit Mohali he said Sikh community in 37 assembly constituencies of UP

मोहाली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव: बोले- SIR सिर्फ वोट काटने के लिए, यूपी की 37 विधानसभा में सिख कम्युनिटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके धर्म के पूजनीय शंकराचार्य के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दो उपमुख्यमंत्री उनके समर्थन में सामने आए हैं।

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav visit Mohali he said Sikh community in 37 assembly constituencies of UP
मोहाली में अखिलेश यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पंजाब के मोहाली पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने राजधानी दिल्ली की बुनियादी समस्याओं और देश के राजनीतिक हालात को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक्यूआई, ट्रैफिक, सीवर और धूल जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं किया गया।

Trending Videos


अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके धर्म के पूजनीय शंकराचार्य के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दो उपमुख्यमंत्री उनके समर्थन में सामने आए हैं। अगर दो डिप्टी सीएम उनके साथ हैं तो सरकार कैसे चलेगी? लगता है कि सब मिलीभगत से काम कर रहे हैं। लोगों को उलझाए रखना और ‘डिवाइड एंड रूल’ की नीति अपनाना इनका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सिर्फ वोट काटने के लिए लागू किया गया है। इस मुद्दे पर आईएनडीआईए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा। उत्तर प्रदेश 37 विधानसभा में सिख समाज के अधिकांश लोग रहते हैं। उत्तराखंड के साथ लगे यूपी के बॉर्डर क्षेत्र में सिख कम्युनिटी बसती है। ऐसे में उन सभी को अपने दस्तावेज ढूंढने पड़ेंगे कि वे वहां के स्थायी निवासी हैं या नहीं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना है। उत्तर प्रदेश के चुनाव केवल 2027 के नहीं, बल्कि 2029 की लड़ाई की तैयारी भी हैं। हमें उन लोगों से सावधान रहना होगा जो समाज को बांटने की बात करते हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष जनता के मुद्दों को लेकर एकजुट है और भाजपा की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed