सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Shopkeeper shot himself in Moga his dead body found in car

मोगा में दुकानदार ने खुद को गोली से उड़ाया: स्कॉर्पियो में मिली खून से लथपथ लाश, भाई ने क्या बताया?

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के मोगा में एक दुकानदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गैरी के रूप में हुई है, जो धर्मकोट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता था। 

Shopkeeper shot himself in Moga his dead body found in car
मृतक गैरी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोगा-जालंधर रोड पर गांव चौधरीवाला के पास एक कपड़ा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके स्कॉर्पियो गाड़ी में मिला। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी (29) निवासी धर्मकोट के रूप में हुई है। वे जो रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे।

Trending Videos


गुरप्रीत सिंह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे थे और अपने भाई को यह कहकर निकले कि वह अपनी गाड़ी धुलवाने जा रहे हैं। काफी समय तक वापस न लौटने और फोन न उठाने पर उनके भाई ने गाड़ी की जीपीएस लोकेशन ट्रैक की। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो गुरप्रीत सिंह गाड़ी के अंदर खून से लथपथ थे। उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा-जालंधर रोड पर गोली चली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कार में जहां गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी खून से लथपथ मिले। उन्हें तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरप्रीत सिंह को गोली कान के पास लगी थी जिसके कारण उनकी मौत हो गई। गुरप्रीत ने अपने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से खुद को गोली मारी जिससे उनकी मौत हो गई। उनके भाई के बयान के मुताबिक वे काफी दिन से परेशान थे। गैरी शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed