{"_id":"6a8d1a1a765b8b54700b2b3e","slug":"shri-krishna-janmashtami-2026-rare-astrological-alignment-forming-this-year-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: इस बार बन रहा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, गृहस्थ और संन्यासी एक ही दिन मनाएंगे त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: इस बार बन रहा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, गृहस्थ और संन्यासी एक ही दिन मनाएंगे त्योहार
Tue, 25 Aug 2026 10:00 AM IST
Nivedita
नीरज कुमार, संवाद, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:00 AM IST
सार
कई वर्षों में भाद्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की अर्धरात्रि में वृष राशि का चंद्रमा तो रहता है, लेकिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन पाता। इस बार सभी प्रमुख तत्वों का एक साथ आना इसे विशेष बना रहा है।
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी 2026
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। गृहस्थ और संन्यासी एक ही दिन जन्माष्टमी मनाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसा संयोग करीब 70 वर्षों बाद बन रहा है।
सेक्टर-30 के ज्योतिषी एवं कर्मकांडी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार इस वर्ष 4 सितंबर, शुक्रवार को अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में चंद्रमा के साथ हर्षण योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही रोहिणी नक्षत्र युक्त शुक्रवार होने से जयंती योग भी बनेगा।
पंडित मिश्र ने बताया कि कई वर्षों में भाद्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की अर्धरात्रि में वृष राशि का चंद्रमा तो रहता है, लेकिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन पाता। इस बार सभी प्रमुख तत्वों का एक साथ आना इसे विशेष बना रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्णय सिंधु के अनुसार अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र के साथ अष्टमी तिथि होने पर भगवान कृष्ण की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है।
विष्णु पुराण में भी ऐसे योग की महत्ता बताई गई है। पंडित मिश्र ने गौतमी तंत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि जयंती योग में जन्माष्टमी व्रत और उपवास को अत्यंत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।