{"_id":"6aa78b09943f67338b0bd4fc","slug":"social-media-influencer-murder-new-video-of-manjeet-kaur-surfaces-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मर्डर: मंजीत काैर का एक और वीडियो सामने आया, अब नए दावे से उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मर्डर: मंजीत काैर का एक और वीडियो सामने आया, अब नए दावे से उलझी पुलिस
Mon, 14 Sep 2026 11:20 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:20 AM IST
सार
तीन और चार जुलाई की रात आरोपियों ने पंजाबी इनफ्लुएंसर मंजीत कौर के साथ मारपीट की और उसे गाड़ी में अगवा कर जंगल में ले गए। वहां पेड़ से बांधकर आग लगा दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 26 अगस्त को इलाज के दौरान मंजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आग से झुलसी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मंजीत कौर का पीजीआई में उपचार के दौरान बनाया गया एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो कॉल पर मंजीत की मामले के मुख्य आरोपी रिंकू से बातचीत हो रही है।
इस दौरान रिंकू की ओर से उसे आग लगाने की बात कहे जाने पर मंजीत इशारे से इससे इन्कार करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच कराएगी।
पुलिस के अनुसार, यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो वास्तविक है या इसमें किसी तरह की एडिटिंग की गई है। वॉयस क्लोनिंग के जरिये वीडियो तैयार किए जाने की संभावना की भी जांच होगी। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद ही इसे जांच में साक्ष्य के तौर पर देखा जाएगा।
विज्ञापन
घटना के बाद मंजीत को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। रिंकू पर उसे आग लगाने का आरोप सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अब मंजीत के वीडियो में आरोप से इन्कार करने के बाद पुलिस घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों और उसके झुलसने की वास्तविक परिस्थितियों की दोबारा पड़ताल करेगी।
वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि रिंकू की भूमिका नहीं थी तो वह अब तक पुलिस के सामने क्यों नहीं आया। हालांकि पुलिस का कहना है कि रिंकू की भूमिका वीडियो की सत्यता और उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगी।
डीएसपी गुरजीत कौर ने कहा कि सामने आए वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। एडिटेड या वॉयस क्लोनिंग के जरिये बनाए जाने की संभावना भी जांची जाएगी। फरार रिंकू की गिरफ्तारी के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।