{"_id":"6a292bdf971b27a211051981","slug":"tanish-murder-case-body-cut-into-four-pieces-hidden-in-bathroom-jalandhar-news-in-hindi-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तनिष हत्याकांड: गर्दन, धड़, जांघ और पैर, दोस्त ने कत्ल कर लाश के किए टुकड़े; इसलिए बाथरूम में छिपाए 4 हिस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनिष हत्याकांड: गर्दन, धड़, जांघ और पैर, दोस्त ने कत्ल कर लाश के किए टुकड़े; इसलिए बाथरूम में छिपाए 4 हिस्से
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार
जालंधर के तनिष हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी शव को ठिकाने नहीं लगा सका तो बाथरूम में चार टुकड़ों में कटी लाश को छिपा दिया। दोस्त की हत्या के आरोपों के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना 5 जून की है। मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा है।
Tanish Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में शेर सिंह कॉलोनी में 5 जून को कार के मैट और बोरे में लिपटी सड़ी-गली लाश मिली थी। जिसकी पहचान 32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी के रूप में हुई है। परिवार ने तनिष के साथी दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है, जो घटना के बाद से परिवार सहित फरार है।
तनिष के भाई मनीष अरोड़ा के अनुसार, तनिष और दीपक के बीच पैसों का लेन-देन था। शक है कि पैसे मांगने के बहाने दीपक ने तनिष को अपने किराए के घर बुलाया और वहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को दातर से गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास चार जगहों से काटा गया।
इसके बाद शव को तिरपाल, बोरे और कार के मैट में लपेटकर रस्सियों से बांध दिया गया। परिवार का दावा है कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर किराएदारों की मौजूदगी के कारण वह शव बाहर नहीं ले जा सका।
विज्ञापन
तनिष के भाई मनीष अरोड़ा के अनुसार, तनिष और दीपक के बीच पैसों का लेन-देन था। शक है कि पैसे मांगने के बहाने दीपक ने तनिष को अपने किराए के घर बुलाया और वहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को दातर से गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास चार जगहों से काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद शव को तिरपाल, बोरे और कार के मैट में लपेटकर रस्सियों से बांध दिया गया। परिवार का दावा है कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर किराएदारों की मौजूदगी के कारण वह शव बाहर नहीं ले जा सका।
इसके बाद उसने शव को बाथरूम के अंदर दरवाजे के पीछे खड़ा कर दिया ताकि किसी को शक न हो और दरवाजा भी न खुल सके। मनीष ने बताया कि 3 जून को तनिष रोजाना की तरह ऑटो लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 5 जून को उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।
शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो गया था। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद दीपक अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ घर को ताला लगाकर फरार हो गया। वारदात के बाद उसने पहली रात अपने साले के घर बिताई और फिर लुधियाना की ओर निकल गया।
वहीं, तनिष का ऑटो भी घटना के बाद से गायब है, जिसे पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है। परिवार का दावा है कि दीपक का ऑटो उसके साले के घर के बाहर मिला था, जिससे उनका शक और गहरा हो गया। गौरतलब है कि दीपक पर पहले भी थाना मकसूदां में हत्या का मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।
परिवार का आरोप है कि वर्ष 2024 में बुलंदपुर इलाके में उसने 6 लोगों पर चाकू से हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लैदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के अनुसार, आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।