{"_id":"6a96734909b5c625a307ae9b","slug":"thief-gathered-loot-and-fell-asleep-caught-by-morning-walkers-in-pathankot-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद ने कराया गिरफ्तार: माल समेटकर पलंग पर सो गया चोर, सुबह सैर पर निकले लोगों ने पकड़ा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद ने कराया गिरफ्तार: माल समेटकर पलंग पर सो गया चोर, सुबह सैर पर निकले लोगों ने पकड़ा; देखें वीडियो
Tue, 01 Sep 2026 12:11 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:11 PM IST
सार
पठानकोट में एक युवक निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुसा था। चोरी के बाद उसे गहरी नींद आ गई और वह बेड पर सो गया। सुबह जब उसकी आंख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी।
विज्ञापन
पठानकोट में चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट की शाह कॉलोनी में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया। यहां एक ज्वेलर के निर्माणाधीन घर में देर रात चोरी करने पहुंचे चोर ने पहले चोरी का सामान समेटा और फिर वहां फोल्डिंग बेड पर ही सो गया।
विज्ञापन
सुबह जब लोग सैर करने के लिए निकले तो उन्हें घर के अंदर संदिग्ध गतिविधि नजर आई। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुआ था। पकड़े जाने पर चोर गिड़गिड़ाने लगा और कहने लगा गलती हो गई छोड़ दो। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मकान की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने फोल्डिंग बेड पर गहरी नींद में सो रहे चोर को उठाया। जैसे ही उसकी आंख खुली और सामने पुलिसकर्मियों को देखा तो उसके होश उड़ गए। जांच के दौरान मौके से चोरी किया गया इन्वर्टर और बैटरी भी बरामद कर लिया गया। इसके अलावा चोर के पास से लाल मिर्च का एक डिब्बा भी मिला।
विज्ञापन
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चोर चोरी करने के बाद सामान लेकर वहां से निकलने वाला था, लेकिन नींद आने के कारण वह फोल्डिंग बेड पर ही सो गया और सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भी चर्चा फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सैर के दौरान कुछ लोगों को निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इससे पहले इलाके में हुई अन्य चोरी की वारदात में शामिल रहा है या नहीं। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।