{"_id":"6ae878006742b040f60b5ae9","slug":"tractor-trolley-runs-over-one-year-old-child-in-moga-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला: एक साल के बच्चे की मौत, वॉकर में बैठा था दिव्यांश; पिता गली में निकला था घुमाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला: एक साल के बच्चे की मौत, वॉकर में बैठा था दिव्यांश; पिता गली में निकला था घुमाने
Mon, 02 Nov 2026 05:16 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:16 PM IST
सार
बच्चे का पिता अपने करीब एक साल के बेटे दिव्यांश को वॉकर में बैठाकर गली में घुमाने निकले था जिसके बाद मासूम को ट्रैक्टर ने कुचल दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बच्चे के परिजन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मोगा के कोट ईसे खां में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने पिता के साथ वॉकर में बैठा हुआ था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दिव्यांश पुत्र जतिन, निवासी साधांवाली बस्ती, चीमा रोड, कोट ईसे खां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पिता अपने बच्चे को गली में लाया था घुमाने
जानकारी के अनुसार, बच्चे का पिता जतिन अपने करीब एक साल के बेटे दिव्यांश को वॉकर में बैठाकर बस्ती की गली के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान चीमा रोड की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के नीचे आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में बस्ती के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और बस्तीवासियों ने पुलिस प्रशासन पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। इसके विरोध में लोगों ने कोट ईसे खां के मुख्य चौक के चारों रास्ते बंद कर धरना शुरू कर दिया। इससे कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।