{"_id":"6a746343538361ad2e0f9301","slug":"two-young-man-died-in-road-accident-at-pathankot-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, बाइकों में हुई जोरदार टक्कर; दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, बाइकों में हुई जोरदार टक्कर; दो युवकों की मौत
Thu, 06 Aug 2026 04:04 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:04 PM IST
सार
पंजाब के पठानकोट में एक दर्दनाक हादसा पेश आया । यहां दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक हिमाचल का था।
विज्ञापन
पठानकोट में दो युवकों की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के छतवाल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-154 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव छतवाल के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सहायता प्रदान कर पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। हादसे में बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बब्बू पुत्र भूटो, निवासी गांव छतवाल, जिला पठानकोट, और अरिश शर्मा 18 वर्षीय पुत्र अतुल शर्मा निवासी जसूर, तहसील नूरपुर हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना का पता चलते ही थाना मामून की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। दोनों मृतक युवकों का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन