फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   uninterrupted power coal supply for Punjab CM Bhagwant Mann meeting with Union Power Minister Manohar Lal

पंजाब को मिले निर्बाध बिजली-कोयला: सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर उठाई मांग

Fri, 16 Oct 2026 02:37 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब इस वर्ष केंद्रीय पूल में 180 लाख मीट्रिक टन चावल का योगदान देगा। इसके लिए बिजली की निर्बाध उपलब्धता जरूरी है। राज्य पछवाड़ा कोयला खदानों से आपूर्ति बनाए रखने के लिए कोल इंडिया और झारखंड सरकार के भी संपर्क में है।

विज्ञापन
uninterrupted power coal supply for Punjab CM Bhagwant Mann meeting with Union Power Minister Manohar Lal
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में धान की खरीद और केंद्रीय पूल में चावल के योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने बिजली और कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर राज्य की जरूरतों और बिजली परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। मान के मुताबिक, केंद्र ने बिजली और कोयले की निरंतर आपूर्ति का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब इस वर्ष केंद्रीय पूल में 180 लाख मीट्रिक टन चावल का योगदान देगा। इसके लिए बिजली की निर्बाध उपलब्धता जरूरी है। राज्य पछवाड़ा कोयला खदानों से आपूर्ति बनाए रखने के लिए कोल इंडिया और झारखंड सरकार के भी संपर्क में है। बैठक में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


मान ने केंद्रीय मंत्री को रणजीत सागर और शाहपुर कंडी बांध परियोजनाओं का दौरा करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने शाहपुर कंडी परियोजना से संबंधित एनजीटी नोटिसों का मुद्दा उठाया और जलविद्युत परियोजनाओं के सुचारू संचालन को जरूरी बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, देश के जलविद्युत उत्पादन में पंजाब का योगदान करीब 40 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेअदबी मामलों में दोबारा पेश होंगे चालान
बरगाड़ी और बहिबल कलां मामलों पर मान ने पिछली सरकारों पर जांच कमजोर करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नए गवाहों और नई रणनीति के साथ अदालत में दोबारा चालान पेश किए जाएंगे, ताकि मामलों को मजबूत किया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed