{"_id":"6ab12ac5631f60b1350f1afa","slug":"union-minister-shivraj-chouhan-attacked-on-aap-in-talwandi-sabo-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप पर गरजे केंद्रीय मंत्री शिवराज: शायरी अंदाज में सीएम मान और केजरीवाल पर बोला हमला, नशे को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप पर गरजे केंद्रीय मंत्री शिवराज: शायरी अंदाज में सीएम मान और केजरीवाल पर बोला हमला, नशे को लेकर कही ये बात
Mon, 21 Sep 2026 06:32 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:32 PM IST
सार
सीएम मान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पंजाब के मुखिया ही नशा करके विधानसभा में पहुंच जाते हैं जो बड़े दुर्भाग्य की बात है।
विज्ञापन
तलवंडी साबो में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए तलवंडी साबो पहुंचे। उन्होंने इस दौरान आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आप ने सत्ता में आने से पहले नशे को खत्म करने के लिए तीन माह की डेड लाइन दी थी लेकिन पंजाब में नशे की समस्या खत्म नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सीएम मान पर बोला हमला
सीएम मान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा पंजाब के मुखिया ही नशा करके विधानसभा में पहुंच जाते हैं जो बड़े दुर्भाग्य की बात है। इस मौके पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, मनप्रीत बादल, सुनील जाखड़, कंवलजीत सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
भाजपा सत्ता में आने के बाद तोड़ेगी नशे का नेटवर्क: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने सीएम मान से सवाल किया कि नशे के सौदागरों को संरक्षण कौन दे रहा है। उन्होंने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संदेश लेकर पंजाब आया हूं। भाजपा पंजाब में सत्ता में आने के बाद छह माह में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर देगी। इस दौरान उन्होंने शायरी अंदाज में कहा सुन लें- केजरीवाल और भगवंत सिंह मान नूर की एक किरण जुल्मात पर भारी होगी, रात तुम्हारी है, लेकिन सुबह हमारी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा ये रवानी ये जवानी अब झुकेगी नहीं। पंजाब को बचाना हमारा संकल्प है और हम पंजाब को बचा के ही चैन की सांस लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि नशे को समाप्त करने के वादे के साथ सरकार में आई आप के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। आज जब पंजाब में पीड़ित परिवारों से संवाद किया, तो मन पीड़ा से भर गया।
मंत्री अमन अरोड़ा ने शिवराज सिंह चौहान पर बोला हमला
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पंजाब में आप सरकार के मंत्री अमर अरोड़ा ने कहा आज नशीले पदार्थ पंजाब में भाजपा शासित राज्यों से ही आ रहे हैं। उनके बयान एक न्यूज हेडलाइन बनाने के अलावा कुछ नहीं है। इससे पंजाब को कोई लाभ नहीं होगा। इससे समस्या हल नहीं हो सकती।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पंजाब में आप सरकार के मंत्री अमर अरोड़ा ने कहा आज नशीले पदार्थ पंजाब में भाजपा शासित राज्यों से ही आ रहे हैं। उनके बयान एक न्यूज हेडलाइन बनाने के अलावा कुछ नहीं है। इससे पंजाब को कोई लाभ नहीं होगा। इससे समस्या हल नहीं हो सकती।
#WATCH | Chandigarh: On Union Minister Shivraj Singh Chouhan's statement, Punjab Minister Aman Arora says, "... You can call anyone whatever you like—changing names or hurling labels—but does that actually solve any issue? If I were to say something against the BJP, Shivraj Singh… pic.twitter.com/peGEhKh4Vk
— ANI (@ANI) September 21, 2026