सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Weather to change in Punjab Chandigarh Rain expected on Yoga Day alert across 18 districts

पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा माैसम: योग दिवस पर बरसेंगे मेघा, 18 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 19 Jun 2026 08:36 AM IST
सार

19 और 20 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। मौसम में सबसे बड़ा बदलाव 21 जून को देखने को मिल सकता है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather to change in Punjab Chandigarh Rain expected on Yoga Day alert across 18 districts
पंजाब चंडीगढ़ में बरसात का अलर्ट - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जून को और मजबूत होगा। इसके प्रभाव से राज्य के 18 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से केवल सात जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वीरवार को राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, जिससे अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, लुधियाना 37.2, पटियाला 40.0, पठानकोट 39.5, फिरोजपुर 38.7, फाजिल्का 38.4 और रूपनगर 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया।

एक सप्ताह में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून से 18 जून तक पंजाब में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 12.9 मिमी रहती है। इस तरह राज्य में 28 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
एक जून से 18 जून तक पंजाब में 20.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 24.3 मिमी रहती है। इस अवधि में राज्य में सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

राइस मिलों को नुकसान, दीवारें गिरीं

मंडी गोबिंदगढ़ में वीरवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन के साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी प्रभावित किया। गांव डडहेड़ी और कोटला डडहेड़ी मार्ग स्थित बाला जी, हसीजा और शिव शंकर राइस मिलों के शेड उड़ गए तथा कई दीवारें ढह गईं। हसीजा राइस मिल के मालिक मनोज हसीजा ने करीब छह से सात लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

सबस्टेशन का हिस्सा गिरा

मुगल माजरा के निकट रिहायशी क्षेत्र में 66 केवी सब स्टेशन का हिस्सा गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। प्रभावित लोगों और उद्योगपतियों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

चंडीगढ़ में 21 जून से बारिश की संभावना 

भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 21 जून से बारिश और बादलों की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज गर्मी का असर बना रहा। शाम के समय बादलों की आवाजाही जरूर हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई।


इसके बाद 22 और 23 जून को भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक दर्ज की गई है। इसी मौसमी गतिविधि का असर अब चंडीगढ़ के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed