फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young boy from Punjab murdered in USA

पंजाब के युवक की अमेरिका में हत्या: पिज्जा डिलीवरी का काम करता था गुरदीप, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sun, 23 Aug 2026 10:19 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 10:19 AM IST
सार

गुरदीप सिंह करीब 13 साल पहले रोजी-रोटी कमाने और परिवार का बेहतर भविष्य बनाने की उम्मीद में कर्ज लेकर अमेरिका गया था।

विज्ञापन
Young boy from Punjab murdered in USA
गुरदीप, मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिला कपूरथला के कस्बा बेगोवाल के अंतर्गत आते गांव जब्बोवाल के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र प्यारा लाल निवासी जब्बोवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरदीप सिंह करीब 13 साल पहले रोजी-रोटी कमाने और परिवार का बेहतर भविष्य बनाने की उम्मीद में कर्ज लेकर अमेरिका गया था। बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क सिटी के रिचमंड स्ट्रीट इलाके में बीती रात पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन




लूट के इरादे से गोली मारने की आशंका
मृतक के पिता प्यारा लाल ने भावुक होते हुए बताया कि गुरदीप परिवार के सुनहरे भविष्य की उम्मीद में भारी कर्ज लेकर विदेश गया था। अमेरिका पहुंचने के बाद उसने लंबे समय तक कई मुश्किलों का सामना किया और परिवार को अच्छे दिन दिखाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था।
विज्ञापन

 
परिवार के अनुसार, गुरदीप पिज्जा डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लूटपाट के इरादे से अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों के संबंध में अमेरिकी पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव में पसरा मातम
गुरदीप सिंह की मौत की खबर गांव जब्बोवाल पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक युवक  की इस तरह अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह अभी अविवाहित था। उसके पिता और भाई डीजे का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

 शव भारत लाने और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग
परिवार ने पंजाब और भारत सरकार से अपील की है कि गुरदीप सिंह का शव जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। साथ ही अमेरिकी प्रशासन से संपर्क कर हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करवाने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed