फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young farmer hangs himself in Sunam distressed over debt

सुनाम में युवा किसान ने फंदा लगाया: 10 लाख के कर्ज से था परेशान, एक एकड़ जमीन का मालिक था हरविंदर सिंह

Fri, 28 Aug 2026 12:36 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 12:36 PM IST
सार

हरविंदर सिंह पर करीब 9 से 10 लाख रुपये का सरकारी और गैर-सरकारी कर्ज था। घर की बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह कर्ज चुकाने में पूरी तरह असमर्थ था और इसी वजह से काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

विज्ञापन
Young farmer hangs himself in Sunam distressed over debt
हरविंदर सिंह - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

सुनाम के गांव छाजली में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक 32 वर्षीय युवा किसान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान छाजली पुलिस थाने के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरविंदर सिंह (32) पुत्र अमरीक सिंह, निवासी गांव छाजली के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


हरविंदर एक छोटा किसान था, जिसके पास महज एक एकड़ जमीन थी। वह विदेश गए अपने चचेरे भाई की थोड़ी-बहुत जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था और अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरविंदर सिंह पर करीब 9 से 10 लाख रुपये का सरकारी और गैर-सरकारी कर्ज था। घर की बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह कर्ज चुकाने में पूरी तरह असमर्थ था और इसी वजह से काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी दिमागी परेशानी के चलते उसने अपने खेत में जाकर ट्यूबवेल वाले कमरे की गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी करमजीत कौर के बयानों के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। हरविंदर अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी के अलावा 10 साल की बेटी और 7 साल के बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed