Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Aerial firing in Jalandhar in the presence of Mayor Vaneet Dheer video goes viral

जालंधर में मेयर की मौजूदगी में हवाई फायरिंग: पार्टी में थे वनीत धीर, पीछे खड़े युवक ने चलाईं गोलियां

Thu, 12 Nov 2026 05:51 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 05:51 PM IST
सार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शादी-ब्याह, निजी समारोहों, रेस्टोरेंट और कैफे में हथियार लेकर जाने तथा हवाई फायरिंग करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद निजी समारोह में कथित फायरिंग का वीडियो सामने आने से पुलिस की कार्रवाई और प्रतिबंधों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Aerial firing in Jalandhar in the presence of Mayor Vaneet Dheer video goes viral
पार्टी में फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर में एक निजी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में शहर के मेयर वनीत धीर पार्टी के दौरान संगीत की धुन पर डांस करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके पीछे खड़ा एक युवक कथित तौर पर हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




समारोह में खुलेआम गोली चलने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के हथियारों संबंधी प्रतिबंधों और उनकी पालना को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह निजी पार्टी करीब तीन दिन पहले जालंधर के रेडिसन एनक्लेव में आयोजित की गई थी। वायरल वीडियो में समारोह में मौजूद लोग डीजे की धुन पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। मेयर वनीत धीर भी पार्टी में शामिल होकर डांस करते नजर आते हैं। इसी बीच उनके पीछे खड़ा एक युवक कथित तौर पर पिस्तौल से हवा में गोलियां चलाता दिखाई देता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शादी-ब्याह, निजी समारोहों, रेस्टोरेंट और कैफे में हथियार लेकर जाने तथा हवाई फायरिंग करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद निजी समारोह में कथित फायरिंग का वीडियो सामने आने से पुलिस की कार्रवाई और प्रतिबंधों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान और फायरिंग से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed