{"_id":"6a97e0d80c3fde86db0a688d","slug":"armed-youths-attempt-to-enter-gurudwara-in-jalandhar-fled-after-an-elderly-man-raised-alarm-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद युवकों ने की गुरुद्वारे में घुसने की कोशिश: जालंधर में रात की वारदात, बुजुर्ग के शोर मचाने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद युवकों ने की गुरुद्वारे में घुसने की कोशिश: जालंधर में रात की वारदात, बुजुर्ग के शोर मचाने पर भागे
Wed, 02 Sep 2026 02:10 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:10 PM IST
सार
गुरुद्वारा प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सिंह सभाओं और विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में घुसने का प्रयास करते आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के अजीत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार रात करीब 1:30 बजे दो बाइक सवार युवकों ने हथियारों के साथ गुरुद्वारे में घुसने का प्रयास किया। एक बुजुर्ग द्वारा विरोध और शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार हरजोत सिंह लक्की ने बताया कि घटना के समय कुछ सेवादार गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे। एक बुजुर्ग अपना स्कूटर खड़ा कर अंदर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उन्हें धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की। बुजुर्ग ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर सेवा में लगे अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। एक युवक गली में बाइक पर इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
हरजोत सिंह लक्की ने आशंका जताई कि युवक लूटपाट या बेअदबी की नीयत से गुरुद्वारे में घुसने का प्रयास कर रहे थे। प्रबंधक कमेटी की ओर से संबंधित पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी गई है। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिनों के भीतर पकड़ने का आश्वासन दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सिंह सभाओं और विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन