फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bulldozer used on house of an accused drug trafficker 70 year old house demolished in Jalandhar

नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर: जालंधर में 70 साल पुराना घर ध्वस्त, कमिश्नर बोले-सात केस दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 03:21 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 30 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

करीब 70 साल पुराने इस मकान का निर्माण आरोपी के दादा ने करवाया था। मकान पहले से ही जर्जर हालत में था और उसका कुछ हिस्सा खुद-ब-खुद गिर रहा था। जानकारी के मुताबिक, गगनदीप सिंह इस समय नशा तस्करी के मामले में कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस ने इसी साल अगस्त महीने में उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Bulldozer used on house of an accused drug trafficker 70 year old house demolished in Jalandhar
आरोपी के मकान को तोड़ा गया - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के तहत जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख स्थित तेज मोहन नगर में तस्करी के आरोपी गगनदीप सिंह के मकान पर पुलिस ने बुलडोजर चलवाया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब 70 साल पुराने इस मकान का निर्माण आरोपी के दादा ने करवाया था। मकान पहले से ही जर्जर हालत में था और उसका कुछ हिस्सा खुद-ब-खुद गिर रहा था। जानकारी के मुताबिक, गगनदीप सिंह इस समय नशा तस्करी के मामले में कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस ने इसी साल अगस्त महीने में उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




आरोपी इसी मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। मकान में उसकी पत्नी, दो बेटे और एक छोटी बेटी भी रह रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गगन उर्फ गग्गी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं, जबकि उसके खिलाफ कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी एक मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ा था और फिलहाल कपूरथला जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था, जिसके चलते इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मकान में आरोपी की पत्नी और बच्चे रह रहे थे तथा मकान करीब सात दशक पुराना बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed