{"_id":"698aba2dbf6cea1e6204f9cb","slug":"aap-leader-lucky-oberoi-murder-case-in-jalandhar-joga-foldiwal-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP नेता हत्याकांड: जोगा फोल्डीवाल ने लक्की ओबरॉय क्यों मरवाया? ये थी कत्ल की असली वजह, मां से कनेक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
AAP नेता हत्याकांड: जोगा फोल्डीवाल ने लक्की ओबरॉय क्यों मरवाया? ये थी कत्ल की असली वजह, मां से कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर 6 फरवरी को आम आदमी पार्टी नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने इस वारदात को सुबह करीब सवा आठ बजे उस समय अंजाम दिया जब लक्की गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद अपनी थार गाड़ी में बैठे थे।
जालंधर में आप नेता लक्की ओबराॅय की हत्या
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता सतविंदर पाल सिंह उर्फ लक्की ओबराय की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बेहद गंभीर और संवेदनशील खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या की जड़ में पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि मां के साथ किया गया कथित दुर्व्यवहार भी बड़ी वजह बनकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि लक्की ओबराय ने विदेश में रहने वाले तस्कर जोगा फोल्डीवाल के घर जाकर उसकी मां से बदसलूकी की थी, जिसके बाद इस वारदात की साजिश रची गई।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि लक्की ओबराय पर गोलियां चलाने वाला शूटर होशियारपुर का रहने वाला है, जो इससे पहले चर्चित बिल्ला हत्याकांड में भी शामिल रह चुका है। दोनों मामलों में इस्तेमाल हथियारों और फायरिंग के तरीके का मिलान होने के बाद पुलिस को अहम कड़ियां हाथ लगी हैं। सूत्रों का कहना है कि लक्की पर बेहद नजदीक से पेशेवर अंदाज में गोलियां चलाई गईं, जिससे यह संकेत मिलता है कि शूटर पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा था।
पुलिस के अनुसार, लक्की ओबराय और जोगा फोल्डीवाल पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन नशे और पैसों को लेकर उनके बीच विवाद गहरा गया। बाद में जोगा विदेश चला गया, जबकि लक्की राजनीति में सक्रिय होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया। अमृतसर पुलिस का दावा है कि इसी दौरान मां के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना ने मामले को खून-खराबे तक पहुंचा दिया।
इस केस में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया लक्की ओबराय का नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिगरी भी जांच के घेरे में है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी है और पहले कबड्डी खिलाड़ी रह चुका है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद वही शूटर को स्कूटी पर बैठाकर फरार करवा ले गया था। उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है।
गौरतलब है कि 6 फरवरी की सुबह करीब 7:36 बजे गुरु नानक मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के बाहर थार गाड़ी में बैठे लक्की ओबराय की नौ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद है। फिलहाल पुलिस इसे सुनियोजित साजिश मानकर जांच कर रही है और फरार शूटर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Trending Videos