{"_id":"698c53d7bdd8229ef20f3a06","slug":"father-poisoned-his-six-year-old-son-child-death-in-jalandhar-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पिता ने छह साल के मासूम को दिया जहर, मौत, बिस्कुट खाते हुए बच्चा मां से बोला- पापा ने दवाई दी है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पिता ने छह साल के मासूम को दिया जहर, मौत, बिस्कुट खाते हुए बच्चा मां से बोला- पापा ने दवाई दी है
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Punjab Crime: पंजाब के जालंधर में कलयुगी पिता ने अपने छह साल के मासूम को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी पिता ने बेटे को बिस्कुट में जहर मिलाकर खिला दिया और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
child demo
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के पतारा क्षेत्र में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने छह साल के बच्चे को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता गजेंद्र मुखिया (35) को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos
प्राथमिक जांच में सामने आया कि गजेंद्र अपने दूर के रिश्तेदार, जो रिश्ते में दामाद लगता है उससे नाराज था। उस युवक ने कुछ समय पहले गजेंद्र पर पाजेब चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। इसी रंजिश में गजेंद्र ने साजिश रची कि बेटे को कीटनाशक देकर बेहोश किया जाए और दोष उस युवक पर मढ़ दिया जाए। लेकिन यह कोशिश बच्चे की जान ले बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक बच्चे की मां ममता (32) ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के रहने वाले हैं और फिलहाल गांव हजारा में रहते हैं। 6 फरवरी की शाम वह रसोई में खाना बना रही थी, तभी उनका बेटा रुपेश दो बिस्कुट लेकर आया और एक खाते हुए बोला, मां, पापा ने हमें दवा पिला दी है। कुछ ही देर में उसे उल्टियां शुरू हो गईं। बिस्कुट पर चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था, जो कीटनाश्क था।
घबराई मां बच्चे को लेकर अपने पिता के पास पहुंचीं और तुरंत सिविल अस्पताल ले गईं। हालत गंभीर होने पर रुपेश को मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को गांव के सरपंच रजिंदर सिंह के साथ ममता ने पतारा थाना पहुंचकर पूरी घटना पुलिस को बताई।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम किशन ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके। यह वारदात पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का कारण बनी हुई है।