सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   FCI officer technical assistant arrested for taking bribe of Rs 20,000 in Jalandhar

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप: एफसीआई कार्यालय की महिला कर्मी घूस लेते गिरफ्तार, 20 हजार में हुई थी डील

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

विजिलेंस टीम ने जालंधर के भोगपुर स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कार्यालय में तैनात तकनीकी सहायक रूही बाला कालिया रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रूही बाला को 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रही थी। 
 

FCI officer technical assistant arrested for taking bribe of Rs 20,000 in Jalandhar
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी महिला कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने जालंधर के भोगपुर स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कार्यालय में तैनात तकनीकी सहायक रूही बाला कालिया रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रूही बाला को 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रही थी। 

Trending Videos


विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, यह कार्रवाई गुरु तेग बहादुर राइस मिल, नंगल फिदा (भोगपुर) के मैनेजर की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि खरीद सीजन 2025-26 के दौरान मिल को धान की 49,086 बोरियां अलॉट हुई थीं, जिनमें से 1,160 बोरियां (दो खेपों में) एफसीआई को भेजने के बाद भी क्लीयर नहीं की जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि आरोपी तकनीकी सहायक रूही बाला कालिया ने इन खेपों को पास करने के बदले पहले 25 हजार रुपये की मांग की और इससे पहले भी पुरानी खेपों की क्लीयरेंस के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत ले चुकी थी। मजबूरी में सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ, जिसकी बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली। 

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। योजनाबद्ध जाल बिछाकर आरोपी को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते हुए धर दबोचा गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed