Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Villagers help apprehend drug smuggler heroin pistols seized

ग्रामीणों ने पकड़वाया नशा तस्कर: 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद, अमेरिका में बैठे तस्कर का नाम आया सामने

Fri, 27 Nov 2026 04:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

नकोदर के 22 वर्षीय नशा तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद पुलिस की जांच में आरोपी की हवेली में लकड़ियों के नीचे छिपाई हेरोइन की खेप बरामद की गई। 

विज्ञापन
Jalandhar Villagers help apprehend drug smuggler heroin pistols seized
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। सतर्क ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के तार अमेरिका में बैठे एक कथित तस्कर से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


जालंधर देहात के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ (22) निवासी गांव अवाण चुहारमी, थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से हेरोइन और हथियारों के अलावा पांच कारतूस, एक आईफोन और एक आईपैड बरामद किया है। उसकी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी नंबर पीबी08-एफएक्स-7328 भी जब्त कर ली गई है। 
विज्ञापन




एसएसपी खख के अनुसार, 26 नवंबर को गांव चक्क वेंडल के निवासियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को 2 किलो हेरोइन और पिस्तौलों के साथ पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीआईए स्टाफ जालंधर देहात के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से दो किलो हेरोइन, चार पिस्तौल, जिनमें दो ग्लॉक और दो चीनी पिस्तौल शामिल हैं, दो मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को अपनी हवेली लेकर गया, जहां लकड़ियों के ढेर के नीचे 10 किलो हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। डीएसपी करतारपुर नरिंदर सिंह औजला की मौजूदगी में पुलिस ने यह खेप बरामद की। इस तरह पुलिस ने कुल 12 किलो हेरोइन अपने कब्जे में ली।

अमेरिका में बैठे गैरी ने भेजी थी खेप
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह खेप नवजोत सिंह उर्फ गैरी ने भेजी थी। गैरी कपूरथला के काला संघियां के पास स्थित नवां पिंड का निवासी है और फिलहाल अमेरिका में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि खेप में कुल 14 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौल थे। इनमें से अब तक 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद किए जा चुके हैं। बाकी 2 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौलों की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी खख ने बताया कि जांच के आधार पर तीन अन्य लोगों को भी मामले में आरोपी नामजद किया गया है। जिसमें नवजोत सिंह उर्फ गैरी निवासी नवां पिंड, काला संघियां  कपूरथला वर्तमान में अमेरिका, मनजोतवीर सिंह निवासी गांव चक्क वेंडल नकोदर और सौरव पुत्र जसविंदर राम निवासी गांव सहिम नकोदर जालंधर शामिल हैं। पुलिस की ओर से इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई गई है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे बाकी हेरोइन और हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति की पहचान कर कानून के अनुसार जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत, डीएसपी नकोदर सरवण सिंह बल और डीएसपी (डिटेक्टिव) लखविंदर सिंह की देखरेख में की गई। 


थाना सदर नकोदर में मुकदमा नंबर एनडीपीएस एक्ट की तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बाद में इसमें एनडीपीएस एक्ट और  आर्म्स एक्ट की अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर कमिश्नरेट जालंधर में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed