{"_id":"6a8af59e00b5aa819201460e","slug":"six-people-have-been-named-for-cutting-down-government-trees-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105307-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सरकारी पेड़ काटने के आरोप में छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सरकारी पेड़ काटने के आरोप में छह नामजद
Sun, 23 Aug 2026 06:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। हाजीपुर पुलिस ने सरकारी जमीन से अवैध रूप से पेड़ काटने के आरोप में छह नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से लकड़ी से लदी एक गाड़ी भी जब्त की है।
जल संसाधन विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी अमरदीप सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। उन्हें गांव बेला सरियाना में शाह नहर की सरकारी जमीन पर अवैध कटाई की सूचना मिली थी। पंचायत सदस्यों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने लकड़ी से भरी गाड़ी रोककर पुलिस को सूचना दी। राजस्व विभाग की जांच में पुष्टि हुई कि काटे गए पेड़ सरकारी संपत्ति थे। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अटलगढ़ निवासी नरिंदरपाल सिंह, सरियाना गांव निवासी पवन कुमार, उसकी पत्नी पूजा रानी, शुभम कुमार, राहुल कुमार और खुंडा गांव निवासी हरविंदर सिंह उर्फ पायलट निवासी को नामजद किया गया है।