{"_id":"69b2d0e9eced43351403e2b3","slug":"state-level-special-vendor-development-programme-in-jalandhar-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर में राज्य स्तरीय विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम, एससी-एसटी उद्यमियों की भागीदारी को मजबूत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जालंधर में राज्य स्तरीय विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम, एससी-एसटी उद्यमियों की भागीदारी को मजबूत किया
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार
होटल फॉर्च्यून एवेन्यू आईटीसी में गुरुवार को राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, लुधियाना (एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार की पहल) की ओर से दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के सहयोग से राज्य स्तरीय विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जालंधर में राज्य स्तरीय विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
होटल फॉर्च्यून एवेन्यू आईटीसी में गुरुवार को राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, लुधियाना (एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार की पहल) की ओर से दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के सहयोग से राज्य स्तरीय विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों और उद्यमियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना तथा सरकारी खरीद में एससी-एसटी उद्यमियों की भागीदारी को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों, सरकारी वित्तीय संस्थानों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें चाखिया अंबानी (डीजीएम, पावरग्रिड), मोनिका खुल्लर (चीफ मैनेजर, एक्सिम बैंक चंडीगढ़), प्रियांशु (मैनेजर, मटेरियल मैनेजमेंट, भेल गोइंदवाल), बीर विक्रम सिंह (एएमएम, आरसीएफ कपूरथला), गौरव गुप्ता (सहायक निदेशक, एफआईओ अमृतसर), मनोज गौड़ (एनएसआईसी जालंधर) और एमएस मोती (एलडीएम, यूको बैंक जालंधर) शामिल रहे।
कार्यक्रम में पद्मश्री रवि कुमार नार्रा, राष्ट्रीय प्रधान रोहित गोयल, जोनल महाप्रबंधक व बाल आयोग के चेयरमैन कंवदीप सिंह बॉबी ने भी शिरकत की। राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, लुधियाना के शाखा प्रबंधक सूर्य भूषण और डीआईसीसी पंजाब चैप्टर के अध्यक्ष राजेश कुमार के प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता और वेंडर पंजीकरण से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई, ताकि वर्तमान और संभावित एससी-एसटी उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित हो सकें।
Trending Videos