{"_id":"69df931c93365bcf6e0ec21a","slug":"youth-from-jalandhar-dies-of-heart-attack-in-canada-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी युवक की कनाडा में मौत: स्टडी वीजा पर गया था आकाशदीप, परिवार शव भारत लाने के लिए जुटा रहा फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी युवक की कनाडा में मौत: स्टडी वीजा पर गया था आकाशदीप, परिवार शव भारत लाने के लिए जुटा रहा फंड
Wed, 15 Apr 2026 07:01 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:01 PM IST
सार
कनाडा में पंजाब के युवक की मौत हो गई। जालंधर का आकाशदीप स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। आकाशदीप की बहन नवजोत कौर भी कनाडा में ही रहती है।
विज्ञापन
मृतक आकाशदीप की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेहतर भविष्य का सपना लेकर 2023 में कनाडा गए जालंधर के युवक आकाशदीप सिंह की मौत हो गई। वह मोंट्रियाल में पढ़ाई कर रहा था। आकाशदीप की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अचानक हुई इस घटना से कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय और पंजाब स्थित उसके पैतृक गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार 7 अप्रैल को आकाशदीप रोज की तरह कॉलेज गया था। शाम को कमरे में आराम करते समय उसे हार्ट अटैक आया। रूममेट उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। आकाशदीप की बहन नवजोत कौर भी कनाडा में ही रहती है। वह भाई की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन
परिवार ने बताया कि हाल ही में जालंधर से उन्होंने उसके लिए कपड़े भेजे थे। सूटकेस में रखे कई कपड़ों से अभी टैग तक नहीं उतरे थे। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार मां कर रही थी, अब उसी का शव भारत लाने की तैयारी की जा रही है। परिवार ने बेटे को विदेश भेजने के लिए भारी स्टडी लोन लिया था। अब आर्थिक संकट और गहरा गया है। शव को भारत लाने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऑनलाइन फंड जुटाया जा रहा है। अब तक करीब 5 हजार डॉलर की सहायता मिल चुकी है। परिवार और दोस्तों ने अपील की है कि छोटी से छोटी आर्थिक मदद भी इस मुश्किल समय में सहारा बन सकती है।
विज्ञापन