सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   14-year-old minor girl harassment by her neighbor in Halwara crime news

पड़ोसी बना हैवान: 14 साल की नाबालिग की लूटी अस्मत, इस हाल में मिली पीड़िता, देखते ही घरवालों की निकली चीखें

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना के हलवारा क्षेत्र में पड़ोसी हैवान बन गया और उसने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता घर की छत पर लहूलुहान हालत में मिली, जिसे देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

14-year-old minor girl harassment by her neighbor in Halwara crime news
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना के हलवारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी हनी सिंह (19) को थाना सुधार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जिस हाल में परिवार को पीड़िता मिली उसे देखते ही उनकी चीखें निकल गई। क्योंकि पीड़िता लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी थी। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार हनी सिंह पीड़िता का पड़ोसी है। बुधवार रात छत पर किसी काम से गई पीड़िता को हनी ने पकड़ लिया और उसका मुंह कपड़े से बांध दिया ताकि उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज कोई सुन ना सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद बेखौफ आरोपी अपने घर चला गया। जब काफी देर तक पीड़िता छत से नीचे नहीं आई तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। छत पर जाकर देखा तो परिवार के पांव तले से जमीन खिसक गई। खून से लथपथ पीड़िता बेसुध पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां होश आने पर उसने परिवार को सब कुछ बता दिया। 

थाना सुधार को सूचित किया गया और महिला पुलिसकर्मी उसका मेडिकल करवाने अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी हनी सिंह को गिरफ्तार करके पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। रायकोट सिविल अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने के कारण पीड़िता को मेडिकल के लिए लुधियाना ले जाया गया है। परिजनों ने बताया कि पीड़िता दर्द से कराह रही है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed