फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bus conductor murdered with a sharp-edged weapon in Bathinda.

बठिंडा में कंडक्टर की हत्या: काम के बाद गांव के लिए हुआ था रवाना, बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से हुआ वार

Mon, 24 Aug 2026 10:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 10:50 AM IST
सार

बलजिंदर सिंह निवासी चुघे कलां रविवार देर शाम बस स्टैंड में बस खड़ी करके अपने गांव की तरफ रवाना हुआ था। कुछ देर बाद वह घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी माैत हो गई। 

विज्ञापन
Bus conductor murdered with a sharp-edged weapon in Bathinda.
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा शहर के बस स्टैंड के पीछे एक बस कंडक्टर की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी चुघे कलां के तौर पर हुई है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


प्राइवेट बस ड्राइवर इकबाल सिंह ने बताया कि उसके साथ बस पर बलजिंदर सिंह बतौर कंडक्टर काम करता था। रविवार शाम साढ़े सात बजे वह बस स्टैंड में बस खड़ी करके अपने-अपने गांव की तरफ रवाना हुए थे।
विज्ञापन




बस चालक ने बताया कि करीब पौने आठ बजे उसको फोन आया कि तुम्हारा कंडक्टर बस स्टैंड के पीछे खोखे के पास घायल अवस्था में गिरा हुआ है। चालक ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जब बस स्टैंड पहुंचा तो उन्होंने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां बलजिंदर को मृत घोषित कर दिया गया। बस चालक ने बताया कि सीसीटीवी में दो व्यक्ति दिखाई दे रहे है, जिन्होंने बलजिंदर को किरच मारकर उसकी हत्या की और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कोतवाली के थानाध्यक्ष यादविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed