{"_id":"6986ca7c64ceb578db032fe8","slug":"case-registered-against-congress-councilor-in-ludhiana-on-charges-of-defaming-aap-leader-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: आप नेता को बदनाम करने की साजिश, हेल्थ कार्ड योजना के नाम पर वसूली; कांग्रेसी पार्षद सहित दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: आप नेता को बदनाम करने की साजिश, हेल्थ कार्ड योजना के नाम पर वसूली; कांग्रेसी पार्षद सहित दो पर केस
Sat, 07 Feb 2026 10:45 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:45 AM IST
सार
लुधियाना में आप नेता की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस पार्षद समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आप नेता मिंकू को सोशल मीडिया पर बदनाश करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी हेल्थ कार्ड योजना की आड़ में आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता की छवि खराब करने और उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने का गंभीर आरोप के तहत थाना मोती नगर की पुलिस ने कांग्रेसी पार्षद सहित दो पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान वार्ड 26 के पाषर्द गौरव भट्टी और साहिब राजपूत के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में जमालपुर कॉलोनी के रहने वाले और वार्ड नंबर 26 के आप पार्टी के इंचार्ज इंद्रदीप सिंह मिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार प्रदेश वासियों को 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज देने के लिए हेल्थ कार्ड बना रही है, जिसके लिए सभी वार्डों में मशीनें जारी की गई हैं। इसी दौरान भामियां रोड निवासी साहिब राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में साहिब ने मिंकू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मिंकू ने उसे निर्देश दिया है कि जो पर्चियां वह काटकर भेजेगा, उनसे पैसे वसूले जाएं और उस कमाई का 90 प्रतिशत हिस्सा मिंकू को दिया जाए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता मिंकू का कहना है कि उनकी साहिब राजपूत के साथ ऐसी कोई बात नहीं हुई और यह सब उन्हें बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने बताया कि इस साजिश में वार्ड के पार्षद गौरव भट्टी भी शामिल हैं। जिन्होंने बिना किसी सबूत या गवाह के उस झूठी वीडियो को बार-बार शेयर किया ताकि उनकी राजनैतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन