फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster Navpreet Dhaliwal was shot dead in Canada

गैंगस्टर नवप्रीत धालीवाल का मर्डर: अकाली नेता का पोता... कनाडा में गोलियों से भूना, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Mon, 12 Jan 2026 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Jan 2026 05:57 PM IST
सार

पंजाबी मूल के गैंगस्टर की कनाडा में हत्या हुई है। गैंगस्टर नवप्रीत सिंह धालीवाल को घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Gangster Navpreet Dhaliwal was shot dead in Canada
गैंगस्टर नवप्रीत धालीवाल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हलवारा के गांव सुधार के गैंगस्टर नवप्रीत सिंह धालीवाल की कनाडा में हत्या हुई है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एबॉट्सफोर्ड शहर में गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी गई। अकाली दल बादल के सीनियर नेता और ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह धालीवाल ने बताया कि नवप्रीत सिंह धालीवाल रिश्तेदारी में उनका पोता लगता था। उसके दादा नाजर सिंह चचेरे भाई थे। नवप्रीत सिंह धालीवाल के पिता गुरजिंदर सिंह धालीवाल 1995 में सुधार से कनाडा चले गए थे और नवप्रीत सिंह धालीवाल का जन्म कनाडा में ही हुआ था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवप्रीत छोटी उम्र में ही गलत संगत में पड़ गया था और उसके जुर्म और जुर्म की दुनिया में शामिल होने की खबरें गांव तक पहुंचती रही हैं। नवप्रीत धालीवाल अपने गांव सुधार बहुत कम आता था। नवप्रीत अपने परिवार के साथ कनाडा में स्थायी रूप से रह रहा था।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गैंगस्टर डोनी बल और मोहब्बत रंधावा ने नवप्रीत सिंह धालीवाल के हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया है कि नवप्रीत धालीवाल सरे में उन्हें मारने की ताक में था अगर वो उसे नहीं मारते नवप्रीत उनका नुकसान कर सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोलियां
पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह धालीवाल ने बताया कि घटना उस समय घटी जब नवप्रीत अपनी मां के साथ कनाडा में घर पर था। अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और गोलीबारी कर दी। नवप्रीत को कई गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कनाडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया था नवप्रीत
जानकारी के अनुसार नवप्रीत धालीवाल के खिलाफ कनाडा में कत्ल, कत्ल की साजिश, फिरौती, वसूली, ड्रग तस्करी और अन्य गंभीर मामले चल रहे थे। 2024 में नवप्रीत और उसके साथी गैंगस्टर अनमोल संधू को कनाडा अदालत से जमानत पर रिहा किया गया था। कनाडा पुलिस ने कहा था कि नवप्रीत धालीवाल और अनमोल संधू सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा कर रहा है। 

ब्रिटिश कोलंबिया के गिरोह से जुड़ा था नवप्रीत
कनाडा पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट पॉल वॉकर ने बताया कि दोपहर 12:35 बजे के तुरंत बाद एबॉट्सफोर्ड पुलिस को सिस्किन ड्राइव के 3200 ब्लॉक के एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारियों को घर के अंदर एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। जान बचाने के प्रयासों के बावजूद, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वॉकर ने बताया, यह घर पुलिस की जानकारी में था और मृतक युवक पुलिस के लिए जाना-पहचाना था और ब्रिटिश कोलंबिया के एक बदमाश गिरोह से जुड़ा हुआ था। 


वर्ष 2022 में कनाडा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
नवप्रीत धालीवाल और उसके साथी अनमोल संधू को मुकदमे की सुनवाई तक जमानत पर रिहा किए जाने के बाद एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक चेतावनी भी जारी की थी। एबॉट्सफोर्ड के नवप्रीत धालीवाल और अनमोल संधू 2022 के अंत में पुलिस द्वारा शुरू की गई कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किए गए थे। जांच के दौरान, पुलिस ने एबॉट्सफोर्ड और सरे में कई घरों की तलाशी ली और कई किलोग्राम अवैध ड्रग्स, जिनमें फेंटानिल और कोकीन, नकदी और हथियार का जखीरा जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed