फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man body found in locked house in Ludhiana injuries on face

लुधियाना में बंद मकान से मिला कारोबारी का शव: चेहरे पर चोटों के निशान, चारदीवारी फांदकर घर में घुसा था भाई

Fri, 23 Oct 2026 10:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 10:50 AM IST
सार

राजिंदर उर्फ रमेश कुमार दूध सप्लाई का काम करता था। वह फिरोजपुर की ही रहने वाली एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पिछले करीब एक साल से राजिंदर और महिला के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। 

विज्ञापन
Man body found in locked house in Ludhiana injuries on face
लुधियाना में मिला दूध कारोबारी का शव - फोटो : Freepik

विस्तार

लुधियाना के गांव लादियां कलां स्थित सरस्वती एन्क्लेव में एक बंद मकान से 55 वर्षीय दूध कारोबारी का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान फिरोजपुर शहर निवासी राजिंदर उर्फ रमेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में फिरोजपुर के गांव नूरपुर सेठों निवासी जिओना की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस संबंधित सीसीटीवी कैमरे और अन्य थ्योरियों पर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जिओना द्वारा पुलिस को बताया कि उसका भाई राजिंदर उर्फ रमेश कुमार शहर में दूध सप्लाई करने का काम करता था। वह लुधियाना के गांव लादिया कलां स्थित सरस्वती एन्क्लेव में फिरोजपुर की ही रहने वाली एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। राजिंदर का एक बेटा अर्शदीप भी है, जो फिलहाल विदेश में रहता है। परिजनों के मुताबिक, पिछले करीब एक साल से राजिंदर और उस महिला के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिओना ने बताया कि 22 अक्तूबर को जब वे भाई का हालचाल जानने के लिए लुधियाना स्थित उनके घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। काफी देर आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वे घर की चारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुए।


अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान के भीतर चारपाई पर उनके भाई राजिंदर का शव पड़ा हुआ था, जिससे तेज बदबू आ रही थी। उनके चेहरे पर गहरी चोट के निशान थे। स्थिति को देखकर लगता है कि कई दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेहरे पर घातक हथियार या भारी वस्तु से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed