{"_id":"698099d4d40b3565c9031581","slug":"mother-of-three-children-kill-herself-in-ludhiana-crime-news-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तीन बच्चों की मां ने दी जान, घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे, काम से लौटे पति के पत्नी को देख उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तीन बच्चों की मां ने दी जान, घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे, काम से लौटे पति के पत्नी को देख उड़े होश
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के लुधियाना में तीन बच्चों की मां ने मौत को गले लगा लिया। पति जब काम से घर लौटा तो पत्नी को फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए, जबकि तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
Anuj Crime
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
लुधियाना के शिवाजी नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति काम पर से घर लौटा। शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक महिला की पहचान शीला देवी (30) के रूप में हुई है। जब शीला ने फंदा लगाया उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घर में अकेली शीला ने फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार शीला देवी अपने पति और देवर के साथ किराए के घर में रहती है। वह पिछले पांच वर्षों से इलाके में रह रहे हैं। मृतका तीन बच्चों की मां थी। पति दिलखुश फैक्टरी में करता है। दिलखुश और उसका भाई अपने-अपने काम पर गए हुए थे। शीला अपने तीनों बच्चों के साथ घर पर थी। तभी शीला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पति से पूछताछ की जा रही है, वहीं इलाके के लोगों से भी महिला और उसके पति के रिश्तों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। महिला का मोबाइल भी पुलिस चेक कर रही है। थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर नरदेव सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
