{"_id":"697378c853d94fdd9b0a2e18","slug":"two-real-brothers-arrested-who-broke-into-mobile-shop-and-stole-items-in-ludhiana-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय चौधरी और सन्नी चौधरी गिरफ्तार: दोनों सगे भाइयों ने मिलकर किया कांड... अब चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संजय चौधरी और सन्नी चौधरी गिरफ्तार: दोनों सगे भाइयों ने मिलकर किया कांड... अब चढ़े पुलिस के हत्थे
Fri, 23 Jan 2026 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:04 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिमी चंपारन एरिया में स्थित गांव मरिया इलाके के हैं और काफी समय से दोनों लुधियाना में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय चौधरी और उसके भाई सन्नी चौधरी के तौर पर हुई है। दोनों भाइयों ने मिलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
दोनों भाइयों ने लुधियाना की बस्ती जोधेवाल के आजाद नगर इलाके में मोबाइल फोन की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दुकान से चोरी किए विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने राकेश कुमार के बयानों पर संजय चौधरी और उसके भाई सन्नी चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आजाद नगर इलाके के ही रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
एडीसीपी वन समीर वर्मा ने बताया कि दोनों भाई मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिमी चंपारन एरिया में स्थित गांव मरिया इलाके के हैं और काफी समय से दोनों लुधियाना में ही रह रहे थे। 16 जनवरी को आरोपियों ने आजाद नगर इलाके में गुप्ता टेलीकॉम दुकान के ताले तोड़ कर अंदर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की तो आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
नशे के आदि हैं दोनों भाई
पुलिस के मुताबिक दोनों भाई नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के साथ साथ पैसा शार्टकट में कमाने के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि उनके साथ कितने लोग है और वह चोरी का सामान किसे बेचते थे।