{"_id":"697a092e91099b3a16094a54","slug":"village-sarpanch-kill-himself-by-hanging-in-ludhiana-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: गांव के सरपंच ने लगाया फंदा, पेशे से वकील और दो बेटियों के पिता थे मनपिंदर, दोस्तों ने बताई वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: गांव के सरपंच ने लगाया फंदा, पेशे से वकील और दो बेटियों के पिता थे मनपिंदर, दोस्तों ने बताई वजह
Wed, 28 Jan 2026 08:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:10 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में गांव के सरपंच ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक मनपिंदर सिंह गांव रत्ना के सरपंच थे। वह पेशे से वकील और दो बेटियों के पिता भी थे।
विज्ञापन
सरपंच मनपिंदर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के गांव रत्ना में सरपंच मनपिंदर सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वे पेशे से वकील और लुधियाना बार काउंसिल के सीनियर सदस्य भी थे।
विज्ञापन
मूलरूप से आलमगीर साहिब से सटे गांव संगोवाल निवासी मनपिंदर सिंह के पिता पाला सिंह करीब 25 वर्ष पहले गांव रत्ना में आकर बस गए। रिटायर्ड डीएफएसओ पाला सिंह ने अपने बेटे को अच्छी शिक्षा देकर वकील बनाया। मनपिंदर पहली बार गांव के सरपंच बने थे। वे पिछले कुछ समय से घर में चल रहे कलह के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। बताया गया है कि अपनो के साथ उनका मनमुटाव चल रहा था। गांव निवासियों और मनपिंदर के दोस्तों ने बताया कि घर में चल रही रोज-रोज की कलह से वे अंदरूनी तौर पर काफी टूट चुके थे। इसी मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
थाना जोधा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मनपिंदर के करीबियों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है। मनपिंदर का जगरांव की मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज भी चल रहा था। वे दो बेटियों के पिता थे। थाना प्रभारी साहिबमीत सिंह ने बताया कि मनपिंदर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर के बयान पर धारा 174 में कार्रवाई की गई है। उन्होंने किसी के साथ भी दुश्मनी या शक से इन्कार किया है।
विज्ञापन