{"_id":"696a662bbe725d650905c464","slug":"young-man-jumped-into-abohar-branch-canal-for-just-100-rupees-and-lost-his-life-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये के लिए दे दी जान: युवक ने अबोहर ब्रांच नहर में लगाई छलांग, दिनभर ढूंढते रहे गोताखोर, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
100 रुपये के लिए दे दी जान: युवक ने अबोहर ब्रांच नहर में लगाई छलांग, दिनभर ढूंढते रहे गोताखोर, नहीं लगा सुराग
Fri, 16 Jan 2026 09:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:54 PM IST
सार
गरीब मजदूर परिवार के सरबजीत ने महज 100 रुपये न मिलने पर परिवार से झगड़ा कर नहर में छलांग लगा दी। सरबजीत की मोटरसाइकिल रात करीब 8 बजे लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग के सुधार बाजार और भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा की अफसर कॉलोनी के बीच पुल के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन
नहर (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के हलवारा के थाना दाखा क्षेत्र के गांव तलवंडी कलां के एक युवक ने इतनी सी बात के लिए नहर में छलांग लगा दी क्योंकि उसे घर वालों से 100 रुपये नहीं मिले। 28 वर्षीय सरबजीत सिंह वीरवार रात को नहर में कूद गया था और उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम ने शुक्रवार तड़के से रात तक अबोहर ब्रांच नहर के पानी में चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोर टीम के प्रमुख बंटी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह तलाश फिर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
गरीब मजदूर परिवार के सरबजीत ने महज 100 रुपये न मिलने पर परिवार से झगड़ा कर नहर में छलांग लगा दी। सरबजीत की मोटरसाइकिल रात करीब 8 बजे लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग के सुधार बाजार और भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा की अफसर कॉलोनी के बीच पुल के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन
पुलिस को सरबजीत के मोबाइल की अंतिम लोकेशन अबोहर ब्रांच नहर के पास मिली थी। इसके बाद दाखा और सुधार पुलिस ने परिवार और गांववासियों के साथ मिलकर रात भर खोजबीन की। चश्मदीदों और नहर किनारे पीर बाबा बाघ मस्तान की दरगाह के सेवादार काका सिंह के अनुसार, रात करीब 11 बजे सरबजीत नहर में छलांग लगा दिया।
विज्ञापन
सरबजीत लुधियाना में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शादी नहीं हो सकी। रात को किसी काम के लिए उसने 100 रुपये मांगे, जो घरवालों के पास नहीं थे, जिससे नाराज होकर वह मोटरसाइकिल लेकर घर से चला गया।
सरबजीत सिंह को ढूंढने के लिए गोताखोरों ने ऑक्सीजन सिलेंडरों और मोटरबोट की मदद से नहर पुल से जलविद्युत संयंत्र तक गहन खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस सरबजीत के मोबाइल और सीडीआर की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किससे बात कर रहा था। परिवार ने किसी दुश्मनी या प्रेम प्रसंग से भी इंकार किया है।