फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Differently-abled individuals climb fuel tank with petrol bottles; issue warning to the government

Ludhiana News: पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े दिव्यांग, सरकार को चेतावनी

Wed, 23 Sep 2026 12:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 23 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled individuals climb fuel tank with petrol bottles; issue warning to the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। हैंडीकैप्ड एकता वेलफेयर संघ के नेतृत्व में दिव्यांगों ने मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। वे सीएम दफ्तर के सामने 6 अगस्त से पक्के मोर्चे पर बैठे हैं। चार दिव्यांग पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संघ के अध्यक्ष लाभ सिंह हीरा ने बताया कि टंकी पर चढ़ने वालों में लाभ सिंह, हरप्रीत सिंह, महिंदर सिंह और गुरपाल सिंह शामिल हैं। प्रशासन के एसडीएम, डीएसपी और एसएचओ ने उन्हें नीचे उतरने की अपील की। प्रदर्शनकारी पेंशन बढ़ाने संबंधी अधिसूचना जारी होने तक नीचे न आने पर अड़े थे। उन्होंने जोर-जबरदस्ती करने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 6 अगस्त को प्रशासन ने वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा से बैठक का आश्वासन दिया था। 19 सितंबर को वित्तमंत्री से बैठक हुई, जिसमें पेंशन सहित कई मांगों पर विचार किया गया। सीएम से मिलकर हल करने का आश्वासन मिला पर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रमुख मांगें
दिव्यांगों की मांग है कि प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को 5 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता दिया जाए। सरकारी नौकरियों में उन्हें प्राथमिकता मिले। निजी कंपनियों और कारखानों में दिव्यांगों के लिए 5 फीसदी आरक्षण लागू किया जाए। साथ ही दिव्यांग खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटोः 22 एसजीआरपी 02 - धूरी में पानी की टंकी पर चढ़े दिव्यांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed