फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug racket busted in Khanna gang operating from Samrala jail

खन्ना में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़: समराला जेल से चल रहा था पूरा गैंग, आरोपी की मां संभाल रही थी ड्रग मनी

Fri, 23 Jan 2026 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 08:23 AM IST
सार

यह ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और अलग-अलग जिलों में हेरोइन की सप्लाई की जा रही थी।

विज्ञापन
Drug racket busted in Khanna gang operating from Samrala jail
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना पुलिस ने जेल से चल रहे एक बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया है कि जेल में बंद सुनील कुमार उर्फ बची निवासी समराला जेल के अंदर से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर चिट्टे का पूरा गैंग चला रहा था। उसकी मां घर पर बैठकर ड्रग से होने वाली कमाई को संभाल रही थी।
विज्ञापन




पुलिस के पास अनुसार यह ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और अलग-अलग जिलों में हेरोइन की सप्लाई की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनील कुमार उर्फ बच्ची को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। पूछताछ के दौरान जेल में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसके जरिए ड्रग सप्लाई, पैसों का लेन-देन और गैंग के सदस्यों से संपर्क किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस बड़े रैकेट का खुलासा छह जनवरी को हुआ। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अंग्रेज सिंह निवासी तरनतारन और जशनप्रीत सिंह, निवासी बठिंडा को कार के साथ गिरफ्तार किया। कार से 4 किलो 215 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आगे की जांच में हर्षदीप सिंह, निवासी गांव दिवाला और प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ निवासी गांव कटानी खुर्द को नामजद कर नाै जनवरी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गहरी पूछताछ में कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें मनप्रीत चौधरी, प्रभजोत सिंह, अनमोल सिंह उर्फ आकाश, गुरतेज सिंह उर्फ गुरी, सनी, लव उर्फ कालू, अर्शदीप सिंह, अमरीक सिंह उर्फ विक्की मराडे, कुवरवीर सिंह और परमवीर सिंह उर्फ परम, शामिल थे। 


पुलिस के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क में कुल 18 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान सुनील कुमार उर्फ बच्ची और गुरतेज सिंह उर्फ गुरी से 2 पिस्टल .30 बोर मैगजीन समेत, 95 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। मनप्रीत चौधरी उर्फ भीमा से 100 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले समय में इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed