सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former CM Charanjit Singh Channi arrived in Jagraon

जगरांव में पूर्व CM चन्नी: विरोधियों पर निशाना, बोले- कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वालों को बर्दाश्त नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 Jan 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जगरांव पहुंचे। चन्नी ने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उनकी सोच पूरी तरह सेक्युलर है और पार्टी सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों का बराबर सम्मान करती है।

Former CM Charanjit Singh Channi arrived in Jagraon
जगरांव में पूर्व सीएम चन्नी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का मंगलवार देर शाम जगरांव पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने पर गरमजोशी से स्वागत किया। रानी झांसी चौक पर रविंदरपाल सिंह राजू कॉमरेड और सुखविंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

Trending Videos


इस दौरान उन्हें हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस से निष्कासित किए गए चार नेताओं के बारे में जानकारी दी गई। इस पर चन्नी ने पार्टी के फैसले को पूरी तरह सही ठहराया और दो टूक कहा कि अनुशासनहीनता और कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व सीएम चन्नी पास के गांव भैणी अरायां पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि गुरदीप सिंह भैणी एक बेदाग, निडर और सिद्धांतों वाले नेता थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।



मेरी और पार्टी की सोच पूरी तरह सेक्युलर
चन्नी ने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उनकी सोच पूरी तरह सेक्युलर है और पार्टी सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों का बराबर सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को बदनाम करने और मजबूत होती पार्टी को कमजोर करने के लिए जानबूझकर शरारती बयान दिए जा रहे हैं।

साजिशें कांग्रेस को नहीं रोक सकती
चन्नी ने कहा कि ये साजिशें कांग्रेस को रोक नहीं सकती। अगर आम लोग कांग्रेस का साथ देंगे तो ऐसे शरारती तत्वों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। 
उन्होंने मुख्यमंत्री रहते अपने तीन महीने के सीमित कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया गया, जिसकी मिसालें आज भी मौजूद हैं।

चन्नी की जगराओं फेरी से कांग्रेस में हलचल
अपने करीबी सहयोगी सुखविंदर सिंह सिद्धू से विशेष तौर पर मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की इस जगरांव फेरी ने कांग्रेस की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पार्टी गलियारों में इसे आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह भैणी, रविंदरपाल सिंह राजू कॉमरेड, सुखविंदर सिंह सिद्धू, सुरिंदर सिंह टीटू ठेकेदार, पार्षद जरनैल सिंह लोहट, सुरेश गर्ग, भजन सावड़ी, बलविंदर सिंह शेखकुतब सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed