फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gurwinder murder case: Nursing student Veerinder sent to 14-day judicial custody.

गुरविंदर हत्याकांड: नर्सिंग छात्रा वीरइंद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Wed, 24 Dec 2025 08:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Gurwinder murder case: Nursing student Veerinder sent to 14-day judicial custody.
फरीदकोट। गांव सुखणवाला के गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार नर्सिंग छात्रा वीरइंद्र कौर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया था। पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक को नशे की खरीद के लिए 8 हजार रुपये का लेन-देन हुआ था, जिसमें वीरइंद्र कौर की भूमिका थी। अदालत में बुधवार को दो अन्य आरोपियों हरकंवलप्रीत सिंह और विश्वजीत कुमार की शिनाख्त परेड भी करवाई गई। गवाहों ने दोनों की पहचान की। जानकारी के अनुसार, हरकंवलप्रीत सिंह मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर का प्रेमी है, जबकि विश्वजीत उसका दोस्त है। प्रेम संबंधों और आपसी साजिश के चलते रुपिंदर कौर ने 28-29 नवंबर की रात अपने पति की हत्या कराई थी। इस मामले में रुपिंदर कौर, हरकंवलप्रीत सिंह, विश्वजीत कुमार और वीरइंद्र कौर अब जेल में बंद हैं। आरोपी जेल में स्थानांतरण की याचिका भी अदालत में दायर की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed