फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   in-charge of Sarabha Nagar police station suspended on charges of indiscipline Ludhiana Police Commissioner

Ludhiana: अनुशासनहीनता के आरोप में थाना सराभा नगर प्रभारी सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई

Tue, 03 Feb 2026 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:02 PM IST
सार

इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को एक विशेष ट्रेनिंग सेशन के लिए फिल्लौर जाना था। सरकारी आदेशों के बावजूद वह ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए। मामला तब और बिगड़ गया जब उक्त अधिकारी ने कथित तौर पर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

विज्ञापन
in-charge of Sarabha Nagar police station suspended on charges of indiscipline Ludhiana Police Commissioner
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने सराभा नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। ड्यूटी में कोताही के साथ साथ उच्चाधिकारियों के साथ दुर्व्यहार करने के आरोप में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा पूर्व आईपीएस अधिकारी ईश्वर चंद्र के बेटे है और पिछले काफी समय से लुधियाना में तैनात है। पुलिस कमिश्नर की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे वह कोई भी हो। 
विज्ञापन



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को एक विशेष ट्रेनिंग सेशन के लिए फिल्लौर जाना था। सरकारी आदेशों के बावजूद वह ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए। मामला तब और बिगड़ गया जब उक्त अधिकारी ने कथित तौर पर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इंस्पेक्टर के इस अड़ियल रवैये और अनुशासनहीनता की पूरी गाथा एक विस्तृत रिपोर्ट के जरिए पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद पुलिस कमिश्नर ने विभाग की छवि और अनुशासन को पहल देते हुए इंस्पेक्टर को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
 थाना सराभा नगर जैसे महत्वपूर्ण थाने के मुखिया पर हुई इस गाज के बाद पुलिस महकमे में हर तरफ इसी कार्रवाई की चर्चा हो रही है। उच्च अधिकारियों का साफ संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed