Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   In Ludhiana, a teacher was attacked in broad daylight with a knife, purse snatched

Ludhiana News: लुधियाना में अध्यापिका पर दिनदहाड़े दातर से हमला, पर्स छीना

Wed, 04 Nov 2026 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 04 Nov 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
In Ludhiana, a teacher was attacked in broad daylight with a knife, purse snatched
सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी थाना सदर की पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दुगरी इलाके में बीते दिन दोपहर करीब पौने चार बजे सरकारी स्कूल की अध्यापिका गुरप्रीत कौर पर दिनदहाड़े हमला हुआ। वह अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ एक्टिवा से घर लौट रही थीं।

दुगरी 200 फीट रोड पर फ्लावर चौक के पास बाइक सवार एक युवक ने उनका पर्स छीन लिया। गुरप्रीत कौर ने साहस दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया। इस दौरान बदमाश ने उन पर तेजधार हथियार दातर से वार कर दिया। हमले में अध्यापिका के हाथ पर चोट आई। आरोपी पर्स झपटकर गलियों में फरार हो गया। पीड़िता के पति सुखविंदर सिंह सोनी के अनुसार, पर्स में पांच हजार रुपये नकदी, दो मोबाइल और सरकारी दस्तावेज थे। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed