फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagraon Sanitation workers angered by lack of permanent site for waste disposal launch protest

Jagraon: कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी जगह उपलब्ध न होने पर भड़के सफाई कर्मी, हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 12 Jan 2026 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 01:43 PM IST
सार

रोड मार्च के बाद सफाई कर्मचारियों ने रेलवे पुल पर धरना लगाकर बरनाला-जालंधर हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि जरूर धरने में शामिल हुए।

विज्ञापन
Jagraon Sanitation workers angered by lack of permanent site for waste disposal launch protest
ईओ को ज्ञापन साैंपते यूनियन के सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव में कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी जगह उपलब्ध न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर कौंसिल दफ्तर से रोड मार्च निकाला। सफाई यूनियन ने शहरवासियों और समाजसेवी संस्थाओं से समर्थन की खुली अपील की। 
विज्ञापन


रोड मार्च के बाद सफाई कर्मचारियों ने रेलवे पुल पर धरना लगाकर बरनाला-जालंधर हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि जरूर धरने में शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए समाजसेवी कुलवंत सहोता और सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कूड़ा फेंकने के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई, तो कूड़े से भरी ट्रॉलियां सीधे जिम्मेदार अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर उड़ेल दी जाएंगी।
विज्ञापन





धरने की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के आदेशों पर पहले ही दिन चार्ज संभालने वाले ईओ मोहित शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरनाकारियों को भरोसा दिलाया कि कूड़े से संबंधित टेंडर खुल चुका है और जल्द वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कर दिया जाएगा।  सफाई कर्मचारियों ने सवाल किया कि अगर जगह नगर काउंसिल को ही देनी है, तो उन्हें अब तक क्यों नहीं दी गई? ईओ ने कहा कि साफ सफाई को जगह देंगे ताकि शहर में कोई डंप दिखाई न दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ ने दावा किया कि आने वाले दिनों में शहर में कूड़ा दिखाई नहीं देगा, जबकि सफाई यूनियन प्रधान अरुण ने कहा कि धरना भले ही समाप्त किया जा रहा है, लेकिन हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक कूड़ा फेंकने के लिए पक्की जगह उपलब्ध नहीं करवाई जाती।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed