{"_id":"6ae94fde6f7530760108f722","slug":"jhota-murder-case-family-insists-on-talks-punjab-cabinet-last-rites-not-performed-21-days-rahul-gandhi-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: कैबिनेट से बातचीत पर अड़ा परिवार, 21 दिन बाद भी संस्कार नहीं; राहुल गांधी पर क्या बोले पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: कैबिनेट से बातचीत पर अड़ा परिवार, 21 दिन बाद भी संस्कार नहीं; राहुल गांधी पर क्या बोले पिता
Tue, 03 Nov 2026 08:37 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
Published by: Nivedita
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:37 AM IST
सार
मानसा में मारे गए एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि यदि सरकार यह मामला हल करना चाहती है तो उनकी कैबिनेट के साथ बातचीत करवाई जाए। अन्यथा यह धरना और संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
झोटा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मानसा में मारे गए एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का 21वें दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सोमवार को झोटा के परिवार से मुलाकात की। परिवार ने मंत्री के समक्ष कैबिनेट के साथ सीधी बातचीत की मांग रखी है।
वहीं 4 नवंबर को राहुल गांधी के मानसा धरने में आने के मिले संदेश पर भीम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ उनका कोई मनमुटाव नहीं लेकिन उनका निवेदन है कि इंदिरा गांधी व बेअंत सिंह परिवार में से कोई भी व्यक्ति उनके पास न आए। वह पंथ के साथ जुड़े हैं, इस पर पंथ उनसे जवाब मांगेगा।
मंत्री खुड्डियां ने परविंदर सिंह झोटा के घर पहुंचकर करीब एक घंटा पारिवारिक सदस्यों से बात की। उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया और हर तरह के सहयोग का वादा किया। मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी। झोटा के पिता भीम सिंह और परिवार ने मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। भीम सिंह ने मंत्री से कहा कि यदि सरकार यह मामला हल करना चाहती है तो उनकी कैबिनेट के साथ बातचीत करवाई जाए। अन्यथा यह धरना और संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरो को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन की रिमांड हासिल कर लिया है। सिधाना और शेरो को ऑनलाइन माध्यम से अदालत में पेश किया गया। यह मामला दलजीत सिंह की लाश को धरने वाली जगह पर हुए विवाद में पुलिसकर्मियों को जख्मी करने से जुड़ा है।
पुलिस ने अदालत से दस दिनों का रिमांड मांगा था। पुलिस ने दलील दी कि लक्खा सिधाना का मोबाइल बरामद करना है। हालांकि, अदालत ने यह मांग नामंजूर कर दी और दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।