{"_id":"6ab2d33215b3c567ec0c4574","slug":"mother-who-poisoned-her-three-innocent-children-to-death-apprehended-lover-absconding-bathinda-news-c-84-1-spkl1047-100516-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंधों में बने बाधा: मां ने तीन बच्चों को खिला दिया जहर, इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के लिए किया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम संबंधों में बने बाधा: मां ने तीन बच्चों को खिला दिया जहर, इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के लिए किया कांड
Wed, 23 Sep 2026 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:42 AM IST
सार
लवप्रीत कौर के हरजीत सिंह निवासी जलालाबाद (फाजिल्का) के साथ कथित अवैध संबंध थे। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर लवप्रीत काैर ने अपने बच्चों जसनूर, अरमानदीप और रिहानदीप सिंह को जहरीली मिठाई खिला दी।
विज्ञापन
मृतक बच्चे
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
संगरूर में प्रेम में अंधी महिला ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी अभी फरार है।
एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि पिछले दिनों भवानीगढ़ के बखोपीर रोड पर यह घटना हुई। जसनूर कौर (6), अरमानदीप सिंह (5) और रिहानदीप सिंह (ढाई साल) की जहरीली मिठाई खाने से मौत हुई थी। बच्चों के पिता कुलविंदर सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उनकी पत्नी लवप्रीत कौर के हरजीत सिंह निवासी जलालाबाद (फाजिल्का) के साथ कथित अवैध संबंध थे। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई की थी।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस अधीक्षक (डी) सुखअमृत सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाई। जांच में सामने आया कि लवप्रीत कौर ने ही बच्चों को जहरीली मिठाई खिलाई थी। बच्चे उनके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे। कुलविंदर सिंह के बयान के आधार पर लवप्रीत कौर और उसके प्रेमी हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।