{"_id":"696118cb5288302725001a2a","slug":"motorcyclist-died-in-road-accident-in-jagraon-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: जगरांव में हादसा... बाइक सवार की मौके पर मौत, सड़क पर बिखरा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: जगरांव में हादसा... बाइक सवार की मौके पर मौत, सड़क पर बिखरा था खून
Fri, 09 Jan 2026 08:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:33 PM IST
सार
Punjab Accident News: लुधियाना के जगरांव में हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिर पर गहरी चोट लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक युवक की बाइक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के जगरांव के कोठे खूजरा रोड पर शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह, निवासी जगरांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और युवक का सिर सीधे सड़क से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से सड़क पर खून बिखर गया और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने सड़क पर गिरी बाइक देखी। पास जाकर देखा तो युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल जगरांव में रखवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा सड़क के टूटे होने के कारण हुआ या फिर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की बदहाल हालत को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।