फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police recovered a large quantity of Chinese kite string from Raj Nagar quarters in Jalandhar.

Ludhiana News: जालंधर में पुलिस ने राज नगर क्वार्टर से बरामद की भारी मात्रा में चाइना डोर

Mon, 12 Jan 2026 09:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Police recovered a large quantity of Chinese kite string from Raj Nagar quarters in Jalandhar.
जालंधर। पंजाब में चाइना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी अवैध बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही। बसंत पंचमी और लोहड़ी के मद्देनजर तस्करी बढ़ गई है। इसी बीच पुलिस ने राज नगर इलाके में छापेमारी कर एक बंद क्वार्टर से भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद किए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्वार्टर में चाइना डोर का भंडारण किया गया है। मौके पर पहुंची टीम को ताले लगे क्वार्टर और आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मालिक और किरायेदार का पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट से क्वार्टर खोलने की अनुमति मांगी है। जांच में यह भी सामने आया कि कई बोरे फटे हुए थे और उनमें भारी मात्रा में चाइना डोर भरी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट की अनुमति मिलने पर पूरे मामले की तह तक जांच की जाएगी। रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में चाइना डोर मिलने से प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed