फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Severe floods in Nepal Canadian citizen Mahendra Gupta missing gone on Kailash Mansarovar Yatra

नेपाल में भीषण बाढ़: दिल्ली मूल के कनाडाई नागरिक महेंद्र भी लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे

Fri, 28 Aug 2026 09:04 AM IST
Nivedita कंवरपाल, संवाद, हलवारा
कंवरपाल, संवाद, हलवारा Published by: Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 09:04 AM IST
सार

महेंद्र और उनका समूह नेपाल के रास्ते चीन की सीमा तक पहुंच गया था। इसके बाद नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने और संचार व्यवस्था प्रभावित होने के बाद उनसे संपर्क टूट गया। नेपाली सरकार की रिपोर्ट में महेंद्र का नाम लापता कनाडाई नागरिकों की सूची में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Severe floods in Nepal Canadian citizen Mahendra Gupta missing gone on Kailash Mansarovar Yatra
कनाडाई नागरिक महेंद्र गुप्ता लापता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले सैकड़ों यात्रियों के परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ और संचार व्यवस्था बाधित होने के बाद कई यात्रियों से संपर्क टूट गया है। 
विज्ञापन


इनमें कनाडा के नागरिक महेंद्र गुप्ता भी शामिल बताए जा रहे हैं। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले महेंद्र कनाडा में पत्नी सुमन गुप्ता और इकलौते बेटे योगेश गुप्ता के साथ रहते हैं। परिवार को अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


महेंद्र धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और समय-समय पर भारत आकर धार्मिक स्थलों के दर्शन करते रहे हैं। इस बार उन्होंने पहली बार कैलाश मानसरोवर यात्रा का संकल्प लिया था। वह एक समूह के साथ यात्रा पर निकले थे जिसमें कनाडा और अमेरिका के नागरिक भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल से चीन सीमा तक पहुंचे थे महेंद्र
परिजनों के मुताबिक महेंद्र और उनका समूह नेपाल के रास्ते चीन की सीमा तक पहुंच गया था। इसके बाद नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने और संचार व्यवस्था प्रभावित होने के बाद उनसे संपर्क टूट गया। नेपाली सरकार की रिपोर्ट में महेंद्र का नाम लापता कनाडाई नागरिकों की सूची में बताया जा रहा है।

बाढ़ के बाद दुर्गम पहाड़ी इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर और अन्य माध्यमों से यात्रियों की तलाश की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महेंद्र और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग किस स्थिति में हैं।

हर फोन की घंटी पर टिकी परिवार की नजर
कनाडा में पत्नी सुमन और बेटा योगेश महेंद्र की सलामती की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक महेंद्र का भारत और यहां के तीर्थस्थलों से गहरा लगाव है। जिस कैलाश के दर्शन की इच्छा उन्हें हजारों किलोमीटर दूर ले गई उसी यात्रा में आई प्राकृतिक आपदा ने परिवार को चिंता में डाल दिया है।


फिलहाल महेंद्र समेत संपर्क से बाहर हुए यात्रियों के परिजनों की उम्मीद राहत और बचाव दलों पर टिकी है। परिवार को उम्मीद है कि जल्द महेंद्र की जानकारी मिलेगी और वह सुरक्षित लौटेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed