फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Undertrial prisoner escapes from Ludhiana Civil Hospital

लुधियाना सिविल अस्पताल से हवालाती फरार: भीड़ का फायदा उठा भागा, खन्ना पुलिस लाई थी मेडिकल करवाने

Tue, 03 Feb 2026 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:24 PM IST
सार

एएसआई हरभजन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह आरोपियों को अदालत में पेश करने से पहले सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए थे। अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने हथकड़ी से अपना हाथ बाहर निकाला और रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन
Undertrial prisoner escapes from Ludhiana Civil Hospital
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

लुधियाना सिविल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। खन्ना पुलिस द्वारा ब्रोस्टल जेल से हवालातियों को पेश करने के लिए ले जाने से पहले सिविल अस्पताल मेडिकल जांच के लिए लाए गए आरोपियों में से एक पुलिस मुलाजिम का हाथ छुड़वा कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़ का फायदा उठाया और हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार होने में कामयाब हो गया। मुलाजिमों ने काफी पीछा किया, लेकिन चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस मुलाजिमों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सहायक थानेदार हरभजन सिंह की शिकायत पर डिवीजन दो की पुलिस ने कासाबाद नवी आबादी स्थित लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी अजय की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


एएसआई हरभजन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसएसपी खन्ना दफ्तर के रीडर ब्रांच में तैनात है। वे अपनी टीम के साथ छह आरोपियों को अदालत में पेश करने से पहले सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए थे। जब वे उनमें से एक को हड्डियों के डॉक्टर के पास ले जाकर दवाई दिला रहे थे तभी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने हथकड़ी से अपना हाथ बाहर निकाला और रफूचक्कर हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद मुलाजिमों ने शोर मचाया। उसे पूरे अस्पताल में ढूंढा, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। जिसके बाद मुलाजिमों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और आरोपी पर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed